पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानगो में घर नहीं टूटने देंगे : आजसू

मानगो में घर नहीं टूटने देंगे : आजसू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | आजसूपार्टी की बैठक मंगलवार को गुणमय कॉलोनी में अरुण कुमार की अध्यक्षता में हुई। पार्टी के महानगर अध्यक्ष बाबर खान ने कहा कि मानगो में ओल्ड पुरुलिया रोड का चौड़ीकरण हो रहा है। इसके लिए मकानों को तोडऩे की तैयारी चल रही है। प्रशासन पहले जनता को विश्वास ले। ऐसा किए बगैर घर को टूटने नहीं देंगे। जबरदस्ती की गई, तो आंदोलन किया जाएगा। क्ताओं ने कहा कि सुदेश महतो ने जनता के कल्याण के लिए सकारात्मक राजनीति करने का संदेश दिया है। कार्यकर्ता उनके संदेश को घर-घर पहुंचाएं। बैठक में रामबाबू सोनकर, अशोक पांडेय, अरविंद सिंह, संजय कुमार, जीतेंद्र सिंह, विजय चौधरी, मनोज महतो, दीपक शर्मा, हरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, संतोष कुमार, अविनाश झा, मो. नासिर, अंसार खान, मजरुल हक, रियाज खान, मुश्ताक अहमद आदि उपस्थित थे।