- Hindi News
- जमशेदपुर | भाजपाके कदमा मंडल द्वारा मंगलवार को विधायक बन्ना
जमशेदपुर | भाजपाके कदमा मंडल द्वारा मंगलवार को विधायक बन्ना
जमशेदपुर | भाजपाके कदमा मंडल द्वारा मंगलवार को विधायक बन्ना गुप्ता का पुतला दहन किया। रानीकुदर और शास्त्रीनगर में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर जुस्को द्वारा तोडऩे के लिए मकानों को चिन्हित किए जाने के विरोध में पुतला जलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे राकेश सिंह ने कहा कि चौड़ीकरण के नाम पर आम लोगों को बेघर करने के लिए बनाई गई योजना के पीछे विधायक बन्ना गुप्ता हैं। मौके पर जिलाध्यक्ष नंदजी प्रसाद, चितरंजन वर्मा, अरविंद महतो, गोपाल जायसवाल, केपी सिंह, सेंटी रजक, मनोज सिंह, तारक मुखर्जी, निमाई अग्रवाल, कालू रजक आदि उपस्थित थे।
कदमा मंडल ने फूंका विधायक का पुतला