- Hindi News
- एक दो दिन में रिक्वीजिशन मीटिंग पर फैसला
एक-दो दिन में रिक्वीजिशन मीटिंग पर फैसला
30सितंबर को सेवानिवृत्ति के बाद भी पीएन सिंह को टाटा वर्कर्स यूनियन का अध्यक्ष बनाए रखने के मसले पर एक- दो दिन में रिक्वीजिशन मीटिंग पर फैसला हो सकता है। सोमवार को 113 कमेटी मेंबरों ने रिक्विजिशन मीटिंग आहूत करने के लिए यूनियन महामंत्री बीके डिंडा को आवेदन दिया है। मसला अहम है, इसलिए रिक्वीजिशन मीटिंग को लेकर ऑफिस बेयरर्स की बैठक होगी। ऑफिस बेयरर्स की बैठक में रिक्वीजिशन मीटिंग के प्रस्ताव का अध्ययन किया जाएगा। मीटिंग की तिथि की भी घोषणा हो सकती है।
नियमतः 29 सितंबर तक रिक्वीजिशन मीटिंग हर हाल में होनी चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो 30 सितंबर को स्वयं कमेटी मेंबर मीटिंग बुला कर पीएन सिंह को अध्यक्ष बनाए रखने का प्रस्ताव ला सकते हैं। कमेटी मेंबरों के बहुमत का समर्थन मिला, तो प्रस्ताव पारित होगा अन्यथा विफल हो जाएगा। मालूम हो कि टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबरों ने ट्रेड यूनियन एक्ट 1926 की धारा 22 की उप धारा 2 का हवाला देते हुए दावा किया है कि नई कार्यकारिणी के गठन तक पीएन सिंह अपने पद पर बने रह सकते हैं। इस मसले पर इस एक्ट का हवाला देते हुए कमेटी मेंबरों द्वारा व्यक्तिगत पत्र भी तैयार किया जा रहा है, जिसे रिक्विजिशन मीटिंग में पेश किया जाएगा।
2010 में भारत सरकार ने ट्रेड यूनियन एक्ट में संशोधन किया है। ट्रेड यूनियन एक्ट 1926 की धारा 22 की उप धारा 2 के तहत यूनियन का कोई पदाधिकारी सेवानिवृत्त होने के बावजूद तब तक बाहरी नहीं माना जाएगा, जब तक चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी प्रभार नहीं लेती। इसी कानून का उल्लेख करते हुए टाटा वर्कर्स यूनियन के 199 में से 113 कमेटी मेंबरों ने रिक्विजिशन मीटिंग आहूत करने की मांग की है। यूनियन में कुल 214 कमेटी मेंबर निर्वाचित हुए थे। इनमें ग्यारह ऑफिस बेयरर्स बन चुके हैं। 4 कमेटी मेंबरों ने सेवानिवृत्ति के बाद खुद को यूनियन से अपने को अलग कर लिया है।
यह है ट्रेड यूनियन एक्ट
कमेटी मेंबर पीएन सिंह के पक्षधर : रवि
यूनियनकोषाध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने कहा कि अभी 113 कमेटी मेंबरों ने पीएन सिंह को अध्यक्ष बनाए रखने के लिए रिक्विजिशन मीटिंग करने का आवेदन दिया है। दर्जनों कमेटी मेंबर ऐसे हैं, जो पीएन सिंह के पक्षधर हैं। जिस तरह प्रचंड बहुमत से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री चुने गए हैं, उसी तरह कमेटी मेंबरों के प्रबल बहुमत से पीएन सिंह अध्यक्ष पद पर