पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समान बोनस के लिए डीसी ऑफिस के समक्ष प्रदर्शन

समान बोनस के लिए डीसी ऑफिस के समक्ष प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी कंपनियों में कार्य कर रहे ठेका मजदूरों को नियमित कर्मचारियों की तरह बोनस देने की मांग को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को डीसी ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया। इससे पहले साकची आमबागान मैदान में कांग्रेसी ठेकाकर्मी जमा हुए। वहां से पदयात्रा करते हुए डीसी ऑफिस पहुंचे। डीसी ऑफिस में प्रदर्शनकारियों को प्रवेश से रोकने के लिए पुलिस के जवान तैनात किए गए थे।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय खां ने डीसी डॉ अमिताभ कौशल को ज्ञापन सौंपा। इसमें ठेकाकर्मियों को नियमितकर्मियों की तरह बोनस सुनिश्चित कराने की मांग की गई। डीसी ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विजय खां ने कहा कि यह ठेकाकर्मियों के हक की लड़ाई है। मांग पूरी होने तक लड़ाई जारी रहेगी।

प्रदर्शनमें ये हुए शामिल

रामाश्रयप्रसाद, मनोज यादव, ऊषा सिंह, आनंद मयपात्रा, खगेनचंद्र महतो, जम्मी भास्कर, अवधेश सिंह, राजकिशोर यादव, दुखनी माई सरदार, प्रिंस सिंह, एलबी सिंह, रतन पौड़ा, तपन बेरा, कोकिल भगत, ठाकुर सोरेन, अमित राय, तोता महाली, पंकज प्रसाद, सूर्या राव, संजय सिंह आजाद आदि।

डीसी ऑिफस के सामने िजलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन करते कांग्रेसी कार्यकर्ता।