एलडी टू में 103 यूनिट रक्त संग्रह
जमशेदपुर | टाटास्टील के एलडी टू एवं स्लैब कास्टर विभाग में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। टीएमएच के न्यूरो सर्जन धर्मेंद्र प्रसाद, मेकेनिकल हेड बीके त्रिपाठी, टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शहनवाज आलम एवं कोषाध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने संयुक्त रुप से शिविर का उद्घाटन किया। इसमें 103 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इसमें कमेटी मेंबर आमोद कुमार दुबे, पीएन कौशल, गुरुशरण सिंह, सुनील कुमार, एचसी महतो, मो. अब्दुल रफीक, शैलेश कुमार, एनबी सिंह, असुन शर्मा, अवनीश एवं धर्मेंद्र उपाध्याय ने भाग लिया। सीनियर मैनेजर (एचआरआईआर) संजय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।