- Hindi News
- आलम टीएसआरडीएस वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष बने
आलम टीएसआरडीएस वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष बने
टाटावर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शहनवाज आलम मंगलवार को टीएसआरडीएस वर्कर्स यूनियन के भी उपाध्यक्ष बनाए गए। टीएसआरडीएस वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष दुलाल महतो एक महीने पहले सेवानिवृत्त हो गए थे। उसके बाद से पद रिक्त था।
टीएसआरडीएस के कांफ्रेंस हॉल में यूनियन अध्यक्ष पीएन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कमेटी मेंबरों ने सर्वसम्मति से शहनवाज आलम को उपाध्यक्ष चुन लिया। माला पहना कर उनका स्वागत किया गया। यूनियन अध्यक्ष पीएन सिंह ने कहा कि टाटा स्टील के उपाध्यक्ष सुनील भास्करन शहर से बाहर हैं। उनके आने के बाद बोनस समझौता होगा। दुर्गा पूजा के पहले समझौता हो जाएगा।
शहनवाज आलम ने कहा कि टीएसआरडीएस के जरिए टाटा स्टील द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी की राशि खर्च की जाती है। बैठक में यूनियन महासचिव गौतम जाना, सहायक सचिव अशोक दास गोपीनाथ हांसदा, कोषाध्यक्ष मधुसूदन महतो, एडवाइजर टू प्रेसिडेंट एके सिंह, राम कृष्णा ने विचार रखे। मौके पर 50 से अधिक लोग मौजूद थे।
उपाध्यक्ष बनने के बाद शहनवाज आलम उनके समर्थक।