पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेलमेट के बिना स्कूल में नहीं मिलेगा प्रवेश

हेलमेट के बिना स्कूल में नहीं मिलेगा प्रवेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाप्रशासन की ओर से यातायात जागरूकता के लिए चलाए जा रहे अभियान को देखते हुए शहर के प्रमुख स्कूलों ने नई तरकीब निकाली है। अब जो छात्र बिना हेलमेट के गाड़ी से स्कूल आएंगे, उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। इसके लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से व्यापक तैयारी की गई है। हालांकि सीबीएसई सेंट्रल स्कूल में बोर्ड के निर्देश पर इसे पहले ही लागू कर दिया गया है और दुर्गा पूजा की छुट्टी के बाद जब स्कूल खुलेंगे, तो यह नियम सख्ती से लागू होगा।

वहीं, जो छात्र हेलमेट नहीं लगाएंगे, उन्हें स्कूल में इंट्री नहीं मिलेगी। साथ ही उनके अभिभावक को भी स्कूल प्रबंधन की ओर से फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी जाएगी। इसके पीछे स्कूल प्रशासन की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा छात्र यातायात नियम का पालन करें। शहर में ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से प्रमुख चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सबसे ज्यादा बिना हेलमेट के कॉलेज स्कूल जाने वाले छात्र पकड़े गए।

9वीं से 12वीं तक के बच्चों पर ध्यान

शहरमें 15 के आसपास सीबीएसई, एक केंद्रीय लगभग 40 आईसीएसई बोर्ड के स्कूल हैं। इनमें कक्षा नौवीं से लेकर 12वीं तक में 25 हजार से अधिक छात्र पढ़ते हैं, जिसमें चालीस प्रतिशत ऐसे छात्र हैं, जो खुद की गाड़ी से आते हैं और शेष छात्र आॅटो, वैन या अभिभावक के साथ आते हैं।

स्कूलोंको लिखा पत्र

^हेलमेटके प्रति छात्रों को जागरूक करने के लिए हमने शहर के स्कूल-कॉलेजों को पत्र लिखा है। अपील की गई है कि लाइसेंस धारक छात्र से हेलमेट लगाकर ही गाड़ी चलाने की अपील करें। ^जगदीश प्रसाद,ट्रैफिकडीएसपी

कार्यशाला में किया गया जागरूक

बिष्टुपुर स्थित सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के प्रिंसिपल फादर डेविड विनसेंट ने बताया कि शहर के सभी सीबीएसई स्कूलों के अलावा अन्य बड़े स्कूलों मेंं भी छात्रों को ट्रैफिक नियम के बारे में जागरूक करने के लिए प्रबंधन की ओर से वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इस वर्कशॉप में बताया जाएगा कि गाड़ी चलाते समय हेलमेट क्यों लगाना चाहिए और दुर्घटना होने पर हेलमेट किस तरह हमारे सिर की सुरक्षा करता है। सीबीएसई की ओर से इसके लिए गाइडलाइन भी भेजी गई है।