पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किड्स इंटरनेशनल में मना ग्रैंड पेरेंट्स डे

किड्स इंटरनेशनल में मना ग्रैंड पेरेंट्स डे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। ओल्डपुरुलिया रोड स्थित किड्स इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को ग्रैंड पेरेंट्स दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में पढ़ाई कर रहे बच्चों के ग्रैंड पेरेंट्स को बुलाया गया था। स्कूल के निदेशक सैयद राशिद जफर ने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य बच्चों ग्रैंड पेरेंट्स के रिश्ते को मजबूती प्रदान करना था। इस दौरान बच्चों को अपने ग्रैंड पेरेंट्स को सम्मान देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने ग्रैंड पेरेंट्स से संबंधित गीत भी गाए। इस अवसर पर काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। समारोह को सफल बनाने में प्राचार्या आयशा जफर स्कूल की शिक्षिका आदि ने योगदान दिया।