- Hindi News
- काल्पनिक पंडाल में दिखेगी सूबे की संस्कृति
काल्पनिक पंडाल में दिखेगी सूबे की संस्कृति
श्रीसार्वजनिक दुर्गापूजा पूजा कमेटी, नया बाजार, जुगसलाई की ओर से इस वर्ष झारखंड की संस्कृति पर आधारित काल्पनिक मंदिर पर आधारित पंडाल बनाया जा रहा है। यह पूरी तरह इको-फ्रेंडली होगा। इस वर्ष चट से पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।
कमेटी के अध्यक्ष प्रिंस भाटिया ने बताया कि पंडाल निर्माण से लेकर पूजा के आयोजन पर करीब एक लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। पश्चिम बंगाल के कारीगर पंडाल का निर्माण कर रहे हैं। पूजा के सफल आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लागत 1लाख रुपए
पंडाल : काल्पनिकमंदिर का प्रतिरूप
स्थान : नयाबाजार , जुगसलाई
स्थापना: 1985
पंडाल पर एक नजर
पंडाल
मुख्य आकर्षण
पंडालके अंदर बाहर झारखंड परिवेश पर आधारित झांकियों को प्रदर्शित किया जाएगा। लाइट के माध्यम से मां दुर्गा समेत झारखंड की लोक-कला दिखाई जाएगी। महासप्तमी के दिन कलश यात्रा निकाली जाएगी। महाअष्टमी को भोग वितरण विजयादशमी को सिंदूर खेला जाएगा।
पूजाकमेटी
अध्यक्ष-प्रिंस भाटिया, महासचिव- संजीव तिवारी, संकटा सिंह, कोषाध्यक्ष- कमलेश गुप्ता श्याम मोहन गुप्ता आदि।
^इस बार कमेटी के सदस्यों ने झारखंड की कला-संस्कृति को दर्शाने का निर्णय लिया है। इस दौरान पंडाल में लाइट के माध्यम से अनेक झांकियां दिखाई जाएंगी। मां की प्रतिमा की सजावट में महिलाओं द्वारा बनाए गए साज-सज्जा के सामान का प्रयोग किया जा रहा है।^अरुण सिंह,पूजाकमेटी के सदस्य