- Hindi News
- टाटा मोटर्स गेट पर झाविमो का धरना सात को
टाटा मोटर्स गेट पर झाविमो का धरना सात को
जमशेदपुर | टाटामोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मेडिकल की सुविधा देने की मांग को लेकर झाविमो कार्यकर्ता सात अक्टूबर को टाटा मोटर्स गेट पर धरना देंगे। यह जानकारी गुरुवार को झाविमो के केंद्रीय सचिव अभय सिंह ने काशीडीह कार्यालय में पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी पूरा जीवन कंपनी की सेवा में गुजार देते हैं और सेवानिवृत्ति के बाद इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं होता। सेवानिवृत्त कर्मचारी मेडिकल सुविधा देने की मांग लगातार कंपनी प्रबंधन से मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रबंधन कुछ नहीं कर रहा है। कर्मचारियों द्वारा कैंटीन बहिष्कार के मामले में भी पार्टी की ओर से प्रबंधन और यूनियन को पत्र भेजा जा रहा है। अभय सिंह ने फ्लाई ओवर मामले पर कहा कि इस संबंध में उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी। इसकी सुनवाई 21 अक्टूबर को है। कोर्ट के आदेश के बाद ही इस मामले पर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। मौके पर जिला प्रवक्ता नीतेश मित्तल और रवि शंकर मौजूद थे।