पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिश्तेदार की दुर्घटना की झूठी खबर दे ठगे 12 हजार

रिश्तेदार की दुर्घटना की झूठी खबर दे ठगे 12 हजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीमें रिश्तेदार की सड़क हादसा में गंभीर रूप से घायल होने और उनके बच्चे की मौत की झूठी खबर देकर ठग गिरोह ने बारीडीह के ठेकेदार एसके सिंह से 12 हजार रुपए की ठगी कर ली। इस संबंध में पीड़ित एसके सिंह ने बिष्टुपुर थाना में गुरुवार को मोबाइल नंबर 9155329855 के धारक पर लिखित शिकायत की है।

एसके सिंह के अनुसार गत मंगलवार को वे बिष्टुपुर स्थित बैंक जा रहे थे। इसी दौरान दोपहर सवा दो बजे उक्त नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम डॉ विनोद कुमार बताया। उसने बताया कि वे दिल्ली रिम्स के डॉक्टर हैं।

उनके दिल्ली में रहने वाले रिश्तेदार सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, उन्हें ऑक्सीजन दिया जा रहा है। उनके बच्चे की मौत हो गई। एसके सिंह के अनुसार उनका साला दिल्ली में रहता है। युवक ने बताया कि घायल की स्थिति गंभीर है और पैसे की सख्त जरूरत है। उसने कहा कि एयरटेल मनी पैक द्वारा रुपए भेज दें। उसने इसके लिए तीन नंबर क्रमश: 7759982041,9934193113 और 7764934970 दिए। इसके बाद उन्होंने 7759982041, 9934193113 नंबर पर क्रमश: 5 हजार और सात हजार रुपए भेज दिए। रुपए भेजने के बाद सिंह ने दिल्ली में रहने वाले एक अन्य रिश्तेदार से दुर्घटना के संबंध में जानकारी ली, तो उन्होंने बताया कि किसी तरह की दुर्घटना नहीं हुई है।

पूर्वमें भी हो चुकी है ऐसी घटना

दिल्लीमें सड़क हादसा में रिश्तेदार के घायल होने की बात कह कर रुपए की ठगी करने की घटना पूर्व में भी हो चुकी है। 15 दिन पूर्व टाटा स्टील के एक सुरक्षा अधिकारी को भी गिरोह के सदस्यों ने शिकार बनाया था। इस संबंध में पीड़ित ने साकची थाना में लिखित शिकायत की थी।