पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमशेदपुर | उत्पादनिरीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में गुरुवार

जमशेदपुर | उत्पादनिरीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में गुरुवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | उत्पादनिरीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में गुरुवार की शाम शहर के कई क्षेत्रों में छापामारी की गई। इस दौरान सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते और अवैध शराब की बिक्री करते 16 लोग पकड़े गए। धरे गए युवकों से जुर्माना वसूलने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। छापामारी के क्रम में मानगो जवाहर नगर से 6, उलीडीह में एक, भालूबासा में 4 और भुइयांडीह निर्मल नगर में 5 युवकों को पकड़ा गया। छापामारी टीम में उत्पाद अवर निरीक्षक त्रिपुरारी कुमार, उमेश झा, राणा मोती सिंह आदि शामिल थे।

आबकारी विभाग का छापा