पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमेटी मीटिंग में यूनियन चुनाव की घोषणा

कमेटी मीटिंग में यूनियन चुनाव की घोषणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव की सरगर्मी बढ़ी

बैठक में शामिल अध्यक्ष पीएन सिंह अन्य।

यूनियन का चुनाव डीसी, एसपी की देखरेख में कराने की परंपरा है, लेकिन पीएन सिंह पिछले दरवाजे से यूनियन में बने रहने के लिए पर्यवेक्षक मांगने का दिखावा कर रहे हैं। अब एेसा होने नहीं दिया जाएगा। पिछले चुनाव में जिस अदृश्य शक्ति की बात कही जा रही थी, उस अदृश्य शक्ति को रोका जाएगा। \\\' रघुनाथपांडेय, विपक्षके नेता

पीएनसिंह असंवैधानिक काम कर रहे हैं। वे जो फैसला ले रहे हैं, वह एक अक्टूबर के बाद से अमान्य हो जाएगा। यूनियन संविधान के अनुसार वे को-आॅप्शन में आते तो संभावना बन जाती। लेकिन, अभी जो कर रहे हैं, वह गलत है।\\\' बीकेडिंडा, महामंत्री

किसने क्या कहा

इनका दावा

ये उपस्थित थे : डिप्टीप्रेसिडेंट टुटू चौधरी, ऑफिस बियरर शहनवाज आलम, आर रवि प्रसाद, सतीश सिंह, भगवान सिंह, बीबी सिंह, पीएन कौशल, राजहंस, राजू महतो, राकेश, एचसी महतो, रफीक, एनबी सिंह, अवनीश, सरफराज आलम, हीरानाथ प्रसाद समेत अन्य कमेटी मेंबर।

एनजेसीएस से बाहर होना नया ग्रेड बनाना गलत था। इससे नुकसान हुआ है।\\\' सुबोधश्रीवास्तव, ऑफिसबियरर

पुरानेकर्मचारियों को नुकसान हो और एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को लाभ मिले, इसे ध्यान में रखकर वेतन समझौता किया गया। अगले छह महीने में उनका (रघुनाथ पांडेय) मेडिकल पीरियड शुरू हो जाएगा और डेढ़ साल बाद वे रिटायर हो जाएंगे। यूनियन का टर्म पूरा होने से पहले चुनाव की नौबत जाएगी।\\\' आरकेसिंह, यूनियनपदाधिकारी

भास्कर न्यूज | जमशेदपुर

टाटावर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष पीएन सिंह की कमेटी मीटिंग में सोमवार को चुनाव की घोषणा कर दी गई। कमेटी मेंबरों ने मीटिंग में यूनियन का चुनाव कराने से संबंधित प्रस्ताव पारित कर दिया। वीएस लाभ को चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। चुनाव पर्यवेक्षक तैनात करने के लिए श्रमायुक्त को पत्र देने का फैसला लिया गया है। मीटिंग के बाद चुनाव से संबंधित सूचना यूनियन कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर देर शाम लगा दी गई। अध्यक्ष सिंह के हस्ताक्षर से जारी नोटिस में चुनाव कराने के निर्णय के साथ स्वच्छ ईमानदार छवि का उम्मीदवार चुनने की अपील की गई है। दूसरी ओर, दो अक्टूबर को यूनियन के महासचिव बीके डिंडा ने कमेटी मीटिंग बुलाई है। इसके साथ ही यूनियन चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है।

चुनावसे बेहतर विकल्प