पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंदरजीत सिंह फिर बने सीजीपीसी के प्रधान

इंदरजीत सिंह फिर बने सीजीपीसी के प्रधान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोल्हानके सिखों का प्रतिनिधित्व करने वाली धार्मिक संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रधान सोमवार को दोबारा सर्वसम्मति से इंदरजीत सिंह को चुन लिया गया। इंदरजीत सिंह के समर्थन में दो गुरुद्वारा कमेटियों को छोड़ कोल्हान की 32 गुरुद्वारा कमेटियां और तीन संस्थाओं ने समर्थन दिया। इंदरजीत सिंह का कार्यकाल 2014-2017 तक तीन वर्षों का होगा।

पूरी प्रक्रिया तख्त पटना साहिब डेवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह की देखरेख में हुई। मीटिंग के बाद इंदरजीत सिंह, शैलेंद्र सिंह समेत सभी प्रतिनिधियों ने साकची गुरुद्वारा जाकर माथा टेका।

सोमवार को 10.40 बजे सीजीपीसी की जेनरल बाॅडी की मीटिंग की शुरुआत अकाली दल के रवींद्र सिंह खालसा ने गुरु चरणों में अरदास कर की। इसके बाद कोषाध्यक्ष गुरचरण सिंह भोगल तीन साल के आय-व्यय का ब्योरा दिया।