फिर सक्रिय हुआ ठग गिरोह
जमशेदपुर | हैलो,आप सफारी जीत गए हैं। टेल्को राम मंदिर एरिया एक नंबर गेट के पास आठ हजार लेकर पहुंचिए और सफारी ले जाइए। इससे पूर्व एक एकाउंट नंबर में 51 हजार डाल दीजिए। कागजी प्रक्रिया पूरी करते हैं। यह सुनकर यूपी के थाना बाबागंज, रूपालीधीया तहसील नवबारा निवासी विकास सिंह खुश हो जाते हैं। उन्हें बताया जाता है कि चेहरा पहचानो प्रतियोगिता में आप विजेता चुने गए हैं। विकास सिंह ने एसबीआई के 31663437480 में 51 हजार डाल दिए और आठ हजार लेकर एक नंबर गेट में भटकता रहा। फिर वह टेल्को थाना को आपबीती सुनाई, बावजूद पुलिस ने शिकायत नहीं ली।