पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा विभाग में वाट्सएप के जरिए होगा संवाद

शिक्षा विभाग में वाट्सएप के जरिए होगा संवाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | अबशिक्षा विभाग में वाट्सएप पर संवाद होगा। इसके लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने विभाग के सभी पदाधिकारियों को वाट्सएप से जुड़ने का निर्देश दिया है। परिषद के प्रशासी पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने राज्य के सभी डीएसई) को वाट्सएप से जुड़ने का निर्देश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि विभाग ने त्वरित सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए वाट्सएप का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है। इसके लिए राज्य के सभी पदाधिकारी अपने मोबाइल में इस एप को डाउनलोड करते हुए संवाद कर सकते हैं। शिक्षा विभाग डीएसई को मीटिंग, रिपोर्ट समेत अन्य तरह के निर्देश वाट्सएप पर ही देगा।