आज शहर आएंगे मंत्री बन्ना
जमशेदपुर | मंत्रीबनने के बाद बन्ना गुप्ता मंगलवार को पहली बार जमशेदपुर आएंगे। वे शाम चार बजे पारडीह पहुंचेंगे। वहां कांग्रेस कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। इसके बाद वहां से जुलूस के रूप में काफिला कदमा स्थित उनके आवास पहुंचेगा, जहां वे कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसके बाद वे शाम को कई पूजा पंडालों का उदघाटन करेंगे। बन्ना गुप्ता के आगमन को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी कार्यकर्ताओं को उनके स्वागत समारोह में शामिल होने को कहा है।