पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टाटा स्टील से ~43 लाख का सामान चोरी

टाटा स्टील से ~43 लाख का सामान चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाटास्टील के हॉट स्ट्रीप मिल परिसर से 12 टन तांबा अन्य सामान लेकर भाग रहे चालक के हाथ से अनियंत्रित होकर हाइवा (जेएच05एल-7708) बिरसानगर स्थित संडे मार्केट के पास पलट गया। इस हादसे में बिजली के दो खंभे क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे बिरसानगर जोन नंबर-1 बी अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा एक घर की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना सोमवार तड़के तीन बजे की है। हाइवा पलटने के बाद चालक फरार हो गया।

सिटी एसपी एस. कार्तिक ने पत्रकारों को बताया कि सुनसुनिया गेट से तेजी से हाइवा के निकलने पर बर्मामांइस पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने हाइवा का पीछा किया। पुलिस जीप को देखकर चालक तेजी से वाहन भगाने लगा। इस क्रम में संडे मार्केट के पास हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। हाइवा पर जब्त सामान की कीमत लगभग 43 लाख रुपए आंकी जा रही है।

2

2

v

v

{ चालक मौके से फरार, वाहन जब्त, टांसपोर्ट कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी

टेल्को पुलिस ने जब्त किया वाहन, बिष्टुपुर में प्राथमिकी

चोरीका माल लेकर भाग रहे हाइवा को टेल्को पुलिस ने जब्त किया। चूंकि मामला बर्मामाइंस से जुड़ा हुआ था। ऐसे में वाहन जब्त कर बर्मामांइस थाना को सौंप दिया गया। इधर, टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मी अनंत प्रकाश झा के बयान पर हाइवा चालक मल्लिक ट्रांसपोर्ट के खिलाफ बिष्टुपुर थाना में चोरी का मामला दर्ज किया गया है।

बिरसानगर संडे मार्केट के पास हाइवा के पलटने से क्षतिग्रस्त मकान कार को देखते लोग।

क्षतिग्रस्त हाइवा, िजससे टाटा स्टील से चुराया गया माल ले जाया जा रहा था।