पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिष्टुपुर थाना प्रभारी को शोकॉज नोटिस

बिष्टुपुर थाना प्रभारी को शोकॉज नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रथमश्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कमल रंजन की अदालत ने बिष्टुपुर थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में शोकॉज किया है। थानेदार पर जाजपुर (ओडि़शा) निवासी भीमा प्रधान को थाना हाजत में काफी दिनों तक रखने के बाद डकैती की योजना और आम्र्स एक्ट के तहत जेल भेजने का आरोप है। इस मामले में भीमा के वकील ने कोर्ट में दायर याचिका में कहा था कि पुलिस ने भीमा प्रधान को गलत तरीके से गिरफ्तार कर थाना में कैद कर रखा गया है। पुलिस उसे किसी मामले में आरोपित कर जेल भेज सकती है। कोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व मनोरंजन कुमार की अदालत ने भी थाना प्रभारी को गलत तरीके से आरोपी की जगह किसी दूसरे व्यक्ति को चार दिनों तक हाजत में रखने के बाद जेल भेजने के आरोप में शोकॉज किया था।