पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेएनएसी : पांच ठेकेदारों पर मुकदमा

जेएनएसी : पांच ठेकेदारों पर मुकदमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | जमशेदपुरअक्षेस (जेएनएसी) के लेखापाल मुकेश चौहान के बयान पर साकची थाना में फर्जीवाड़ा करने वाले पांच ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हाल में अक्षेस की ओर से विकास कार्यों की निविदा निकाली गई थी। इसमें ठेकेदार विप्लव कुमार, सुधीर कुमार रोशन सिंह ने वाणिज्य कर विभाग की ओर जारी होने वाला जो टिन-नंबर दिया था, वह फर्जी पाया गया। इसके अलावा प्राणकृष्ण महतो बिनोद यादव के दाव आचरण प्रमाण-पत्र की मियाद ही समाप्त हो गई थी। इसके बावजूद अंकित तिथि के साथ छेड़छाड़ कर फर्जीवाड़ा किया गया था। संदेह होने पर विशेष पदाधिकारी दीपक सहाय ने ठेकेदारों के कागजातों की जांच वाणिज्य-कर विभाग उपायुक्त कार्यालय से कराई। जांच में संदेह को सही पाया गया। वाणिज्य-कर विभाग एडीएम बालकिशुन मुंडा की रिपोर्ट मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कराया गया।