- Hindi News
- जूनियर नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप तीन अक्टूबर से
जूनियर नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप तीन अक्टूबर से
झारखंड की 11 सदस्यीय टीम घोषित
जमशेदपुर| तमिलनाडुमें तीन से पांच अक्टूबर तक होनेवाले आठवें जूनियर नेशनल रोल बॉल प्रतियोगिता के लिए झारखंड रोल बॉल टीम की सोमवार को घोषणा कर दी गई।
यह टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 30 सितम्बर को टाटानगर से इ.रोड के लिए रवाना होगी। झारखण्डरोल बॉल में शामिल खिलाड़ियों के नाम : मोनूगुप्ता, श्रीकांत साहू, मुकेश कुमार मुखी, अभिजीत दत्ता. अभय गुप्ता, उज़ैर फारान, उमेश सिन्हा, भूपेश सिंह चौहान, मनीष उयिक,निर्भय गुप्ता, जुलेन गोप कोच: चन्देश्वरकुमार, मैनेजर . मो. वासिफ खान। झारखण्ड रोल बॉल संघ के अध्यक्ष मनोज यादव ने झारखण्ड राज्य की रोल बॉल टीम को इस प्रतियोगिता में भाग लेने एवं जीत के लिए शुभकामनाएं दी है।