दिनेश रक्षित और श्रुति महानंद को खिताब
जमशेदपुर| दिनेशरक्षित ने पूर्वी सिंहभूम जिला टेबल टेनिस का पुरुष एकल का खिताब जीत लिया है। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स में सोमवार को खेले गए फाइनल में टाटा स्टील के दिनेश रक्षित ने प्रवेश नारंग को शून्य के मुकाबले तीन सेटों से हरा दिया। महिला एकल में ट्रेनिंग सेंटर की श्रुति महानंद ने श्रेया कीर्ति को 3-0 से हराकर ताज अपने सिर पर रखा। जूनियर एकल के फाइनल में हार्दिक नारंग ने वैभव शर्मा को 3-0 से हराया।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन सोमवार को जमशेदपुर के एसपी कार्तिक एस ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष गोविंद माधव शरण, हसन इमाम मलिक भी मौजूद थे।
पूर्वी सिंहभूम जिला टीटी टीम की घोषणा
इसप्रतियोगिता के आधार पर पूर्वी सिंहभूम जिला टीटी टीम की घोषणा कर दी गई है। यह टीम गढ़वा में होनेवाले झारखंड इंटर डिस्ट्रिक्ट एवं स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। यह प्रतियोगिता 16 से 19 अक्टूबर तक होगी। टीम के खिलाड़ियों के नाम : पुरुष वर्ग में सात्विक सौरभ, उत्कर्ष मेहता, कृष्णा देशपांडे, हार्दिक नारंग, उत्कर्ष गुप्ता, पी आदित्य, विनायक शर्मा, अभिनव राज सिंह, अभिजीत महतो, वैभव शर्मा, दिनेश रक्षित, प्रवेश नारंग और पवन प्रीत सिंह। महिला वर्ग : हंसिका राय, दिशा नारंग, बी रक्षिता, चांदनी, सुल्वी श्रद्धा, इशिका गुप्ता, श्रुति महानंद, मिनाली गुप्ता, अवंतिका राय, सादिया शेख और रिंकी।