पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीपीएस के संचालक की पटना में मिली लाश

डीपीएस के संचालक की पटना में मिली लाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | पटना/ जमशेदपुर

दिल्लीपब्लिक स्कूल (डीपीएस), जमशेदपुर के संचालक मुंगेर के पूर्व सांसद धनराज सिंह के पुत्र अमरेंद्र कुमार उर्फ बबलू की बुधवार को फुलवारीशरीफ (पटना) स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर लाश मिली। सूचना मिलते ही उनके पुनाईचक स्थित आवास में कोहराम मच गया। जमशेदपुर में उनके परिचित शोक में डूब गए। अमरेंद्र मंगलवार को दिन के 11 बजे घर से निकले और वापस नहीं आए। परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है। अमरेंद्र की प|ी गीता सिंह के अनुसार, संपत्ति के लिए उनकी हत्या कराई गई है।

हालांकि, उन्होंने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। गीता ने कहा है कि कारोबार के विवाद मेंं उनकी हत्या कराए जाने की अाशंका है। वहीं, अमरेंद्र की मां राजमणि सिंह के मुताबिक, उनके हाथ-पांव काट लिए गए हैं। चेहरे शरीर पर चोट के निशान हैं। मां ने कहा-ट्रेन से दुर्घटना में नहीं, बल्कि साजिश के तहत अमरेंद्र की हत्या कराई गई है। रात में शव उनके आवास लाया गया। बुधवार की रात ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

^जीआरपी में यूडी केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होगा कि अमरेंद्र की मौत ट्रेन से गिरने से मौत हुई या कोई अनहोनी हुई। पुलिस छानबीन करने में जुटी है।\\\' - प्रकाशनाथमिश्र, एसपीरेल

पटना स्थित मकान में पसरा सन्नाटा।

पटना में पढ़ते हैं बच्चे

अमरेंद्र(45 वर्ष) जमशेदपुर में डीपीएस स्कूल के संचालक थे। पटना में उनके पिता की करोड़ों की संपत्ति है। अमरेंद्र की शादी आैरंगाबाद निवासी डीआईजी विमलेश सिंह की बेटी गीता सिंह से हुई थी। गीता को दो बच्ची मुस्कान (15 वर्ष), रोशनी (9 वर्ष) पुत्र कृष्ण (7वर्ष) है। सभी जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, पटना में पढ़ते हैं। अमरेंद्र के एक भाई आलोक कुमार और तीन बहनें हैं।