पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएड प्रैक्टिकल मामले में केयू को भेजी गई रिपोर्ट

बीएड प्रैक्टिकल मामले में केयू को भेजी गई रिपोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जमशेदपुर

बीएडप्रैक्टिकल परीक्षा गड़बड़ी मामले में जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आरके दास ने बुधवार को संबंधित जांच रिपोर्ट कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) को भेज दी। अब इस मामले में केयू प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा।

क्याहै मामला

पिछलेदिनों बीएड प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान इंटरनल वीक्षक शुभ्रा सरकार ने कोमल नामक लड़की पर दूसरी छात्रा की जगह परीक्षा देने का आरोप लगाते हुए साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दूसरी ओर छात्रा ने वीक्षक पर पैसा मांगने का आरोप लगाया। इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के रवि प्रकाश सुखदेव सिंह की ओर से कॉलेज के प्रिंसिपल को ज्ञापन देकर मामले की जांच कराने की मांग की गई। इधर, शिक्षिका द्वारा परीक्षा के 20 घंटे बाद माक्र्स जमा करने पर कॉलेज प्रशासन ने आपत्ति दर्ज कराई। इस दोनों मामले की जांच के लिए प्रिसिंपल की ओर से दो अलग-अलग कमेटी का गठन किया गया। कमेटी ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट प्रिंसिपल को सौंपी थी।

विविके निर्देशानुसार की जाएगी कार्रवाई

^जांचटीम की रिपोर्ट को सील बंद लिफाफे में केयू के रजिस्ट्रार को भिजवा दिया गया है। आगे यूनिवर्सिटी के निर्देशानुसार कार्रवाई होगी।^ डॉआरके दास, प्रिंसिपल,जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज