पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीसीएम आज जाएंगे डांगुवापोसी

सीसीएम आज जाएंगे डांगुवापोसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| दक्षिणपूर्व रेलवे के चीफ कॉमर्शियल मैनेजर (सीसीएम) एसके दास 11 दिसंबर को डांगुवापोसी रेलखंड का निरीक्षण करेंगे। सीनियर डीसीएम अशोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि सीसीएम गुरुवार की सुबह चक्रधरपुर पहुंचेंगे। चक्रधरपुर पहुंचने के बाद लाइट गुड्स ट्रेन से सीसीएम डांगुवापोसी स्टेशन पहुंच कर निरीक्षण की शुरुआत करेंगे। सीसीएम डांगुवापोसी, मुर्गामहादेव, बांसपानी, देवझर, जरूली एवं नयागढ़ स्टेशनों एवं निजी कंपनियों के लोडिंग प्वाइंट एवं साइडिंग का निरीक्षण करेंगे।