- Hindi News
- बीएसएनएल का उपभोक्ता कार्यशाला 20 दिसंबर को
बीएसएनएल का उपभोक्ता कार्यशाला 20 दिसंबर को
जमशेदपुर | भारतसंचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की जमशेदपुर शाखा की ओर से 20 दिसंबर को चक्रधरपुर दूरभाष केंद्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक ‘उपभोक्ता कार्यशाला’ का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी बीएसएनएल के वरीय महाप्रबंधक बीएन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इसमें निगम की सभी सेवाओं के बारे में उपभोक्ताओं को बताया जाएगा। साथ ही बीएसएनएल सेवा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। उनकी समस्याएं सुनी जाएंंगी और समाधान पर चर्चा होगी।