आईआरएल : निदेशक का फूंका पुतला
जमशेदपुर| आईआरएलप्रबंधन द्वारा सुरदा मुसाबनी प्लांट के 1210 मजदूरों को टर्मिनेट कर दिए जाने के विरोध में मजदूर गोलबंद होने लगे हैं। बुधवार को मजदूरों ने आईआरएल कम्पनी की मान्यता प्राप्त यूनियन संयुक्त सचिव राजेन्द्र प्रसाद सिंह पंजीकृत यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष शमशेर खान के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला। इस जुलूस में आईआरएल आईसीएमपीएल के सैकड़ों मजदूर अपने परिवार सहित शामिल हुए। यह जुलूस कम्पनी के गेट नं 2 से निकलकर मुख्य सड़क से आईआरएल अधिकारियों के आवास आईसीसी फ्लैट होते हुए मुसाबनी नं1 पोस्ट आॅफिस मैदान पहुंचा। जुलूस के दौरान मजदूरों ने हाथ में मशाल लेकर एचसीएल/आईसीसी के डायरेक्टर केडी दीवान, आईआरएल के सीएमडी अरविंद मिश्रा के खिलाफ नारे लगाए। साथ ही पोस्टऑफिस मैदान में दोनों का पुतला भी फूंका। इस अवसर पर शमशेर खान ने कहा कि मजदूरों की चट्टानी एकता के सामने कम्पनी को झुकना ही पड़ेगा। जुलूस में तपन पाण्डा, बिजू मिश्रा, सूरज लामा, संजय महंती, शिबू गरूम, पीटर दास, रामजग शर्मा, शेख हुसैन, सुभाष मिश्रा, गुरदास मुर्मू, राजा लोहार, सत्यराज, रमेश प्रसाद, बसीरूदीन खान, संदीप अग्रवाल, अभिजीत चटर्जी, साना लामा सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल थीं।