हत्या के आरोपी की जमानत नामंजूर
जमशेदपुर| अरुणनामता हत्याकांड के आरोपी सतनाम सिंह उर्फ गोल्डी की जमानत अर्जी पर बुधवार को सुनवाई करते हुए प्रधान न्यायाधीश सह जिला जज अनंत विजय सिंह की अदालत ने नामंजूर कर दी। मालूम हो कि टेल्को थाना क्षेत्र के (आजाद बस्ती) महानंद बस्ती में 21 जून 2014 की शाम अरुण नामता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक की बहन के बयान पर सतनाम सिंह उर्फ गोल्डी, गोल्डी के पिता जागीर सिंह और उसके बॉडी गार्ड के खिलाफ टेल्को थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।