महिला के साथ दुर्व्यवहार की प्राथमिकी
जमशेदपुर| सोनारीके शिवलाल बस्ती निवासी दुकालू ठाकुर ने प्यारेलाल साहू, भोला साहू, चंदा देवी (सभी झाबरी बस्ती) और रंजन, मुरली (दोनों परदेशी पाड़ा सोनारी) के खिलाफ कोर्ट में शिकायत की है। इसमें उन्होंने जाति सूचक गाली देने और महिला के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर सोनारी पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इसमें दुकालू ठाकुर ने बताया है कि आरोपियों के साथ उनका मकान का विवाद है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उक्त मकान में मेरा भाई वाली ठाकुर और उनकी प|ी रहती हैं। 7 नवंबर को आरोपियों ने घर में घुसकर जाति सूचक गाली गलौज किया और महिला के साथ दुर्व्यवहार किया।