बिष्टुपुर : एसआई को दी गई विदाई
जमशेदपुर| बिष्टुपुरथाना परिसर में बुधवार की शाम सेवानिवृत्त एसआई बैजू सिंह को विदाई दी गई। इस अवसर पर डीएसपी (सीसीआर) जसिंता केरकेट्टा, थाना प्रभारी जीतेंद्र सिंह समेत थाना के पदाधिकारी और जवान ने फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। डीएसपी (सीसीआर) जसिंता केरकेट्टा ने कहा कि बैजू सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान काफी मेहनत और लगन से काम किया। पुलिस की नौकरी में घर-परिवार के साथ समय बिताना मुश्किल होता है। सेवानिवृत्त होने के बाद ही लोग परिवार के सदस्यों के बीच रहकर खुशियां बांट सकते हैं।