जमशेदपुर. सरलाबेन रमेश दोशी (66 वर्षीय) का बुधवार को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इसके तुरंत बाद उनके दोनों बेटे समीर दोशी विकास दोशी ने रोशनी संस्था से संपर्क किया और नेत्रदान करने की इच्छा जाहिर की।
टीएमएच के डॉक्टर विजया जोजो ने परिजनों की उपस्थिति में सरला बेन का कॉर्निया निकाला। रोशनी ने इसके लिए दोशी फैमिली के जज्बे को सलाम किया। संस्था के असिस्टेंट सेक्रेटरी परविंदर सिंह कपूर ने बताया कि शहर के आठ लोगों ने नेत्रदान करने की शपथ ली है।
इन्होंने ली शपथ
धर्मेंद्रनंदा (सुंदरनगर), उत्पल डे (मानगो), सार्थक अग्रवाल (सोनारी), सरोज कुमार सिंह (आदित्यपुर), सोमा चक्रवर्ती (टेल्को), सत्य नारायण प्रसाद (जवाहरनगर), जस्मीना थैचर (कदमा) और संतोष कुमार राय (मानगो)।