पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ससुराल वालों पर मारपीट का केस

ससुराल वालों पर मारपीट का केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. बड़ाचिलका (बोड़ाम) निवासी धीरेन महतो ने कोर्ट में ससुरालवालों के खिलाफ मारपीट प्रताड़ित करने की शिकायत की है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर सोनारी पुलिस ने बुधवार को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी किया। इसमें विपिन महतो, चैतन महतो, स्वपन महतो, छुटू लाल महतो (सभी बलरामपुर पश्चिम बंगाल निवासी) और पिंकू महतो, सावित्री महतो (दोनों सोनारी बल्लभ भट्टा निवासी) को आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी में धीरेन महतो ने बताया है कि चंपा महतो के साथ पांच वर्ष पूर्व उनकी शादी हुई थी। बल्लभ भट्टा, सोनारी में किराए की मकान में रहते हैं और ठेकेदारी में काम करते हैं। पड़ोसी पिंकू महतो और सावित्री महतो घर आकर पत्नी को गुमराह करते थे। 12 जून को वह काम पर गया था। शाम को घर लौटा तो पत्नी गायब थी। पड़ोसी भी गायब थे। शिकायत करने सोनारी थाना गए तो पुलिस ने पत्नी की तलाश रिश्तेदारों के यहां करने की सलाह दी।