जमशेदपुर. बारीगोड़ा के काली मंदिर में पंचायत समिति के सदस्य सत्यानंद यादव ने बस्तीवासियों के सहयोग से बस्ती की एक गरीब युवती काजल पात्रो का विवाह रायपुर (छत्तीसगढ़) निवासी राजेश दास से संपन्न कराया। सत्यानंद यादव के अनुसार, काजल पात्रो के घरवाले काफी गरीब हैं। इस कारण बस्तीवासियों के सहयोग से धार्मिक रीति-रिवाज से उसका विवाह कराया गया। मौके पर बिनोद प्रसाद, लखीराम देवगम, शिवनारायण रजक, राजेश कुमार रजक, राजू पात्रो, महेश साहू, संतोष गुप्ता आदि बस्तीवासी मौजूद थे।