सोनारी : धोखाधड़ी का मामला दर्ज
जमशेदपुर| सीएचएरिया झाबरी बस्ती निवासी अशोक सिंह ने पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद निवासी अली हुसैन के खिलाफ कोर्ट में शिकायत की है। इसमें उन्होंने अली हुसैन पर दो लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर सोनारी पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इसमें अली हुसैन पर 5 जनवरी को अशोक सिंह से दो लाख रुपए दोस्ताना कर्ज लेने की बात बताई गई है।