कर्मी पुत्रों की होगी बहाली : अध्यक्ष
टाटावर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष पीएन सिंह के बिष्टुपुर आवास पर बुधवार की शाम समर्थकों की मीटिंग हुई। मीटिंग में पीएन समर्थकों ने कहा कि अगर उनकी टीम फिर सत्ता में आएगी, तो कर्मचारी पुत्रों की बहाली कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही री-आॅर्गेनाइजेशन आइबी जैसी समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा।
इस दौरान पीएन समर्थकों ने एनजेसीएस से बाहर होने के बाद बेहतर ग्रेड रिवीजन का एक बार फिर दावा किया तथा कहा कि इस समझौते से कर्मचारियों को लाभ हुआ है। किस मद में कर्मचारियों को कितना लाभ हुआ है इस बात का जिक्र भी मीटिंग में हुआ। बैठक में भगवान सिंह, आरके सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, एके सिन्हा, विनय पांडेय, टीवी मोहन, केके दास, मुमताज अहमद, जेपी सिंह, सुनील कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
एनएसग्रेड के कुछ कर्मचारियों ने यूनियन राजनीति से कहा तौबा : एनएसग्रेड के कर्मचारी राहुल झा, विश्वाल, चंदन घोष, पुरुषोत्तम शर्मा आदि ने बुधवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि उन्हें यूनियन के किसी मोर्चे से कोई लेना देना नहीं है। वे अपने काम से खुश हैं, लेकिन कुछ लोग गलत तरीके से उनका नाम अखबार में छपवा रहे हैं। जिस मीटिंग में उनके उपस्थित रहने की बात कही गई है वे उसमें शामिल नहीं थे।
बैठक में उपस्थित यूनियन अध्यक्ष पीएन सिंह उनके समर्थक।