जमशेदपुर. टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में इलाजरत ईचागढ़ विस क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी साधुचरण महतो को सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस ने बुधवार को कस्टडी में ले लिया। चांडिल थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आदित्यपुर पुलिस के सहयोग से साधुचरण महतो के अलावा धरनीधर सिंह सरदार मुरारी सिंह को पुलिस ने टीएमएच से गिरफ्तार किया। फिलहाल, टीएमएच में आरोपियों की निगरानी के लिए चांडिल पुलिस आदित्यपुर पुलिस की टीम को तैनात किया गया है।
क्या है मामला
नौदिसंबर को ईचागढ़ विस क्षेत्र में तीसरे चरण के मतदान के दौरान चांडिल थाना गेट के पास झाविमो प्रत्याशी सह विधायक अरविंद कुमार सिंह भाजपा प्रत्याशी साधुचरण महतो के बीच भिड़ंत हुई थी। मामले में अरविंद कुमार सिंह भाजपा की ओर से धरनीधर सिंह सरदार ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए चांडिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना के बाद अरविंद कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। विधायक फिलहाल पुलिस कस्टडी में एमजीएम अस्पताल के आईसीयू में इलाज करा रहे हैं। दूसरी ओर, विधायक के साथ मारपीट के आरोपी साधुचरण महतो, धरनीधर सिंह सरदार मुरारी सिंह टीएमएच में भर्ती हैं। दूसरी ओर, विधायक अरविंद सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सोमवार की देर रात टीकर में हुई मारपीट की घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
टीएमएच में भर्ती भाजपा प्रत्याशी साधु चरण महतो और निगरानी के लिए तैनात पुलिस के जवान।
भाजपा प्रत्याशी साधुचरण महतो, धरनीधर सिंह सरदार मुरारी सिंह को टीएमएच से गिरफ्तार किया गया है। विधायक सह झाविमो प्रत्याशी अरविंद कुमार सिंह ने तीनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। भाजपा नेता गणेश महाली अन्य के नाम आने की जांच पुलिस कर रही है।” दुर्गाउरांव, एसपीसरायकेला-खरसावां
विधायक पर हमले की निंदा
क्षत्रिय युवजन सभा के केंद्रीय अध्यक्ष समरेश सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को साकची स्थित जेल चौक पर बैठक हुई। बैठक में ईचागढ़ के विधायक अरविंद सिंह पर हुए जानलेवा हमला की निंदा की गई। साथ ही इस मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच के लिए गृह सचिव के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। दर्ज प्राथमिक के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। बैठक में अर्जुन सिंह, बलदेव सिंह, मनोज उज्जैन, सुनील चौहान, सुनील सिंह,