- Hindi News
- डीसी ने श्रमायुक्त को पत्र भेज मांगा निर्देश
डीसी ने श्रमायुक्त को पत्र भेज मांगा निर्देश
> मामला टीडब्ल्यूयू चुनाव का
भास्करन्यूज | जमशेदपुर
टाटावर्कर्स यूनियन (टीडब्ल्यूयू) का चुनाव कराने के लिए डीसी डॉ अमिताभ कौशल ने राज्य के श्रमायुक्त सह ट्रेड यूनियन के निबंधक मनीष रंजन से दिशा-निर्देश देने की मांग की है। इस संबंध में डीसी ने बुधवार को श्रमायुक्त को पत्र भेजा है। अब श्रमायुक्त की ओर से दिशा निर्देश मिलने के बाद ही चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।
क्योंपड़ी जरूरत दिशा-निर्देश की
20अक्टूबर 2014 को झारखंड हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि डीसी एसएसपी की देख-रेख में यूनियन के नियमों के मुताबिक निष्पक्ष चुनाव कराया जाए। हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया शुरू करने से पहले यूनियन के नियमावली और दूसरे कागजातों की मांग की, लेकिन यूनियन के पास कोई नियमावली नहीं है। इसलिए डीसी ने श्रमायुक्त से निर्देश मांगा है।
श्रमायुक्त को भेजे गए पत्र में यूनियन की ओर से उपलब्ध कराई गई सूचना का हवाला देते हुए कहा गया है कि टाटा वर्कर्स यूनियन की निबंधन संख्या 14 है। यूनियन की कार्यकारिणी के गठन का नियम है कि निर्वाचित कमेटी मेंबर ही 10 पदाधिकारियों का चुनाव करते हैं अथवा को-ऑप्शन किया जाता है। यूनियन का चुनाव दो वर्षों के लिए होता है और वर्तमान कार्यकारिणी की अवधि 31 मार्च 2015 तक है।
^टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव की नियमावली नहीं होने के कारण श्रमायुक्त सह ट्रेड यूनियन निबंधक को पत्र भेजकर दिशा-निर्देश की मांगा गई है। श्रमायुक्त की ओर से दिशा-निर्देश मिलने के बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी।” अनिलकुमार राय, वरीयउप समाहर्ता, जिला विधि कोषांग
ऐसे होती है यूनियन की कमेटी गठित