पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता ने मोदी लहर की हवा निकाल दी : बलमुचू

जनता ने मोदी लहर की हवा निकाल दी : बलमुचू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसभासांसद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा है कि झारखंड में जनता ने मोदी लहर की हवा निकाल दी है। झारखंड के तीन चरण के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि एक बार फिर यूपीए गठबंधन की सरकार बनेगी। वे बुधवार को सर्किट हाउस स्थित कांग्रेस नेता अवतार सिंह तारी के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव से मोदी लहर की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। यूपीए गठबंधन को कम से 40 से 45 सीटें मिलेंगी, जबकि भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियां 30 सीटों पर सिमट जाएगी।

जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र की छह विधानसभा में से कांग्रेस कम से कम तीन सीट जीतेगी। राज्य में कांग्रेस को 20 से 22 सीटें मिलेंगी। चुनाव बाद झामुमो के साथ सरकार बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि झामुमो भी यूपीए में शामिल है। उसे जोड़कर ही यूपीए को 45 सीटें मिलेंगी। मौके पर अवतार सिंह तारी भी मौजूद थे।

पत्रकारों से वार्ता करते सांसद प्रदीप बलमुचू और उपस्थित अवतार सिंह तारी।