- Hindi News
- खासमहाल लीज भूमि के रिकॉ़र्ड की हुई जांच
खासमहाल लीज भूमि के रिकॉ़र्ड की हुई जांच
जमशेदपुर | खासमहाललीज भूमि नवीकरण से संबंधित लंबित मामले को निपटाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसी के मद्देनजर मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त आलोक गोयल पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय पहुंचे। जिले में खासमहाल लीज भूमि संबंधी रिकॉर्ड को देखा और तहकीकात की कि कितने मामले लंबित हैं। जानकारी के मुताबिक, इस जिले में खासमहाल लीज भूमि नवीकरण से संबंधित लगभग 65 मामले हैं। इनमें से अधि कत्तर का लीज अवधि समाप्त हो चुका है। इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग भी प्रमंडलीय आयुक्त सहित डीसी डॉ अमिताभ कौशल को शिविर लगाकर खास महल लीज भूमि नवीकरण करने का निर्देश पूर्व में दे चुका है। दरअसल वे जमशेदपुर की तरह चाईबासा में भी कहीं खासमहाल लीज भूमि से संबंधित मामले लंबित तो नहीं है।