- Hindi News
- जमशेदपुर | भाजपाके कदमा और उलीडीह मंडल में मंगलवार को
जमशेदपुर | भाजपाके कदमा और उलीडीह मंडल में मंगलवार को
जमशेदपुर | भाजपाके कदमा और उलीडीह मंडल में मंगलवार को बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कदमा मंडल के बूथ संख्या 89 का सम्मेलन फार्म एरिया में हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी नेता सोमनाथ मुखर्जी ने की। बैठक में मुख्य वक्ता मुकुल मिश्रा ने कहा कि चुनाव रूपी लड़ाई का मुख्य केंद्र बूथ ही होता है। बूथ प्रबंधन जितना मजबूत होगा, उसकी विजय उतनी ही सुनिश्चित होगी। उलीडीह मंडल के बूथ संख्या 235 और 236 का सम्मेलन रोड नंबर 4 मानगो में हुआ। सम्मेलन में वक्ता अशोक सिंह ने कहा कि सम्मेलन आपसी रिश्तों को मजबूत करने का एक बड़ा माध्यम है। विधान सभा चुनाव में लोकसभा की तरह ही कार्यकर्ता ही अहम भूमिका अदा करेंगे। मौके पर चितरंजन वर्मा भी मौजूद थे।
भाजपा कदमा उलीडीह मंडल में बूथ सम्मेलन