धुंध इश्क 69 को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड
फिल्मधुंध और इश्क-69 को शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल सुपर शॉर्ट्स-14 में बेस्ट फिल्म (प्रोडक्शन) का अवॉर्ड मिला। टाटा स्टील के सोसायटी फॉर प्रोमोशन ऑफ प्रोफेशनल एक्सीलेंस (एसपीपीई) और अभिनय प्रशिक्षण संस्थान मीडिया मंत्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित फेस्टिवल का मंगलवार को एसएनटीआई सभागार बिष्टुपुर में समापन हुआ।
समारोह में जेनरल केटेगरी में संजय उपाध्याय की फिल्म धुंध और एजुकेशनल इन्स्टीट्यूशन केटेगरी में करीम सिटी कॉलेज के छात्र कार्तिक कुमार भगत की फिल्म इश्क 69 को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। डीसी अमिताभ कौशल की प|ी गायत्री सिंह ने फिल्म धुंध के निर्देशक संजय उपाध्याय को नकद 15 हजार और इश्क 69 के निर्देशक कार्तिक कुमार भगत को 10 हजार रुपए नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। झारखंड के बाहर की फिल्मों की केटेगरी में स्पेशल जूरी का अवॉर्ड जीतेन्द्र कुमार सिंह की फिल्म टू बैग्स को मिला। फेस्टिवल में कुल 29 फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। जूरी में शहर के साहित्यकार जयनंदन के अलावा मीडिया मंत्र के निर्देशक संजय सिंह और आशीष कुमार शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन हरि मित्तल ने किया।
अतिथि से अवॉर्ड ग्रहण करते करीम सिटी कॉलेज का छात्र कार्तिक कुमार भगत।
धुंध के लिए बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड लेते संजय उपाध्याय।
बेस्ट डायरेक्टर: गौरव मल्लिक (72 ऑवर्स)
बेस्ट स्क्रिप्ट: कार्तिक कुमार भगत (इश्क 69)
बेस्ट सिनेमेटोग्राफर: संजय उपाध्याय (धुंध)
बेस्ट एडिटर: कार्तिक कुमार भगत (इश्क 69)
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: अली रहमान (लैला)
बेस्ट फिल्म: धुंध
सेकेंड बेस्ट फिल्म : जूलियट
बेस्ट मेल एक्टर : राजू मित्रा (लैला)
बेस्ट फीमेल एक्टर: संचारी दत्ता (गिरवी)
जेनेरल केटेगरी में इन फिल्मों को अवॉर्ड
एजुकेशनल केटेगरी में करीम सिटी की धूम
एजुकेशनल केटेगरी में करीम सिटी कॉलेज की धूम रही। इस केटेगरी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड पाने वाली फिल्म इश्क 69 के अलावा दूसरे स्थान पर डॉक्यूमेंट्री चिराग तले अंधेरा रही। इस फिल्म को करीम सिटी कॉलेज के छात्र गौरव और सुरभि ने निर्देशित किया है।