भाजयुमो ने चलाया धन संग्रह अभियान
जमशेदपुर | भाजयुमोजमशेदपुर महानगर की ओर से जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीडितों के लिए साकची गोलचक्कर पर धन संग्रह अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष कर रहे थे। अभियान की सभी लोगों ने सराहना की। सांसद विद्युतवरण महतो ने कहा कि त्रासदी बड़ी है। सरयू राय ने कहा कि जब भी देश में कहीं कठिनाई या विपत्ति आई है, तो देश की जनता ने खुलकर सहयोग दिया है। अभियान में भाजपा महानगर अध्यक्ष नंदजी प्रसाद, प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष विकास सिंह, प्रदेश मंत्री कुलवंत सिंह बंटी आदि शामिल थे।