पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदिवासी दलितों का कभी भला नहीं करेगी भाजपा : बंधु

आदिवासी दलितों का कभी भला नहीं करेगी भाजपा : बंधु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | तृणमूलकांग्रेस के नेता बंधु तिर्की ने कहा है कि भाजपा आदिवासी और दलितों का कभी भला नहीं कर सकती है। आदिवासियों और दलितों को इस चिंता करने की जरूरत है। विधायक ने यह बातें मंगलवार को स्थानीय परिसदन में संवाददाता सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा पर बिहार के रिजेक्टेड सरयू राय जैसे नेता काबिज होना चाहते हैं। भाजपा में अतिक्रमण का दौर चल रहा है। इसलिए जनता को भाजपा को खारिज कर देना चाहिए।

तिर्की ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस गठबंधन की पक्षधर है। उपचुनाव में मोदी का जलवा खत्म हो गया है। वे शब्दों के सौदागर हैं। ईचागढ़, खरसावां और घाटशिला तीन सीटों से टीएमसी हर हाल में चुनाव लड़ेगी।

इसके लिए विशु सिंह मुंडा को प्रभारी बनाया गया है। बहुत जल्द बूथ कमेटी बनाई जाएगी। लोग टीएमसी को अपेक्षा भरी नजर से देख रहे हैं। झारखंड में महागठबंधन की जरूरत है।

सभी धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए। झारखंड में भाजपा ने सबसे ज्यादा शासन किया है। उसके शासन में ही राज्य को सबसे ज्यादा लूटा गया है।