पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमशेदपुर। शहरसे 30 लोगों का आजमीन हज का तीसरा जत्था

जमशेदपुर। शहरसे 30 लोगों का आजमीन हज का तीसरा जत्था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। शहरसे 30 लोगों का आजमीन हज का तीसरा जत्था मंगलवार को रवाना हुआ। परंपरा के अनुसार, सामाजिक संस्था इत्तेहादुल मुस्लेमीन की ओर से मानगो गांधी मैदान में सामूहिक दुआ की गई। जत्थे में 18 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। इनकी फ्लाइट रांची से समय पर जेद्दा के लिए रवाना हुआ। मानगो गांधी मैदान में कार्यक्रम की शुरूआत मौलाना अब्दुल जब्बार के कुरान पाठ से हुआ। साबरी नूरी मस्जिद बागान शाही के इमाम मौलाना सगीर अहमद फैजी ने दुआ फरमाई। संस्था की ओर से फिरोज खान और डॉ शकील अफरोज ने आजमीन हज का फूल मालाओं से स्वागत किया और उन्हें जायनमाज, तस्बीह और टोपी भेंट की। सामूहिक दुआ के समय काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं। लोग आजमीन हज से मिलकर हाथ मिला रहे थे और मक्का और मदीना में जाकर दुआ करने की अपील भी कर रहे थे।

30 लोगों का तीसरा जत्था हज के लिए रवाना