- Hindi News
- जमशेदपुर। बिष्टुपुरगुरुद्वारा सिख स्त्री सहायक सत्संग सभा की प्रधान बीबी
जमशेदपुर। बिष्टुपुरगुरुद्वारा सिख स्त्री सहायक सत्संग सभा की प्रधान बीबी
जमशेदपुर। बिष्टुपुरगुरुद्वारा सिख स्त्री सहायक सत्संग सभा की प्रधान बीबी सुरेंद्र कौर विरदी ने कहा है कि सभा को भंग करने का अधिकार गुरुद्वारा कमेटी को नहीं है। सभा शहर की पहली पुरानी संस्था है, जिसे अकाल तख्त ने 1960 में मान्यता दी थी। पहली प्रधान बलवंत कौर थी। सभाओं की नेतृत्वकर्ता बीबी कमलजीत कौर ने 3 जून 2014 से तीन सालों के लिए मान्यता दी है। कमेटी को अगर कोई शिकायत थी, तो सेंट्रल कमेटी से शिकायत करती। खालसा क्लब में पैगाम-ए-अमन के कार्यक्रम में सीजीपीसी समेत कई संस्थाएं शामिल हुई थीं। सुरेंद्र कौर और उनकी टीम का आरोप है कि कमेटी के कुछ सदस्य स्वार्थ की आड़ में गलत कार्य कर रहे हैं। इसकी शिकायत सीजीपीसी और स्थानीय प्रशासन से की जाएगी।
कमेटी को सभा भंग करने का अधिकार नहीं : सुरेंद्र