साकची में श्रमिक शिक्षा दिवस मना
जमशेदपुर। केंद्रीयश्रमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से साकची स्थित कार्यालय में श्रमिक शिक्षा दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि टीआरएफ के एमडी सुधीर देवरस ने कहा कि मानव संसाधन का विकास करके औद्योगिक विकास किया जा सकता है। मजदूर नेता राकेश्वर पांडे ने कहा कि श्रमिक शिक्षा के बगैर औद्योगिक विकास संभव नहीं है। कार्यक्रम को टाटा मोटर्स के जीएम संजय कुमार वर्मा, ऑटो प्रोफाइल के निदेशक विकास मुखर्जी उप श्रमायुक्त श्यामसुंदर पाठक ने भी संबोधित किया। मौके पर बीएन सिंह, राजकुमार सिंह, अरविंद कुमार, अप्पल राजू और आरके राही उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पीएन साह ने किया।