पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज के लोगों को एक मंच पर लाने का प्रयास : दीपक

समाज के लोगों को एक मंच पर लाने का प्रयास : दीपक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्वीसिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा 25 सितंबर को महाराज अग्रसेन की जयंती मनाई जाएगी। इसके उपलक्ष्य में साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, जिसकी शुरुआत 20 सितंबर को होगी। इसको लेकर मंगलवार को राजस्थान भवन, बिष्टुपुर में सम्मेलन के कार्यालय का उदघाटन अध्यक्ष दीपक भालोटिया ने भगवान अग्रसेन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया।

दीपक भालोटिया ने बताया कि कार्यालय में रोजाना शाम चार से नौ बजे तक प्रतियोगिता फाॅर्म की जानकारी दी जाएगी। वहीं, 21 सितंबर को बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में जयंती समारोह का उदघाटन किया जाएगा। इस अवसर पर उदघाटनकर्ता के रूप में उद्योगपति रमेश अग्रवाल, मुख्य अतिथि के रूप में अपर उपायुक्त सुनील कुमार, सम्मानित अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी (धालभूम) प्रेमरंजन उपस्थित रहेंगे।

पत्रिका का हुआ विमोचन

कार्यक्रम के दौरान श्री अग्रसेन जयंती समारोह 2014 की पुस्तक का विमोचन किया गया, जिसमें सम्मेलन के सभी सदस्यों का ब्योरा, फोन नंबर कार्यक्रमों की जानकारी दी गई है। दीपक भालोटिया ने बताया कि अग्रसेन जयंती पर पूरे शहर में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी लोगों को एक मंच पर लाना है।

येथे उपस्थित : संतोषअग्रवाल, अशोक मोदी, प्रभा पाडिया, बजरंग अग्रवाल, वासुदेव खेमका, सुनील रिंगसीया, राजेश रिंगसीया, साधुराम गोयल, उषा अग्रवाल, महावीर गुप्ता, राजेंद्र मोदी, दुर्गा मित्तल,विवेक पुरिया, केदारमल पलसानिया, सुभाष मुनका, धर्मचंद्र पोद्दार आदि।