पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिल्डर से रंगदारी मांगने वाला छात्र गिरफ्तार

बिल्डर से रंगदारी मांगने वाला छात्र गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धातकीडीहबी-ब्लॉक निवासी सह बिल्डर मो. आरिफ से एक लाख रुपए रंगदारी मांगने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक इंटर का छात्र है और वह मो. आरिफ के पड़ोस में ही रहता है।

इस मामले में सिटी एसपी एस. कार्तिक ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि युवक के पास से रंगदारी मांगने के लिए प्रयुक्त की गई मोबाइल को बरामद कर लिया गया है। युवक ने साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से मोबाइल को तोड़ दिया था। इसके अलावा सिम कार्ड भी फेंक दिया था। गिरफ्तार युवक के पिता भी बिल्डर हैं। इस घटना में युवक का एक साथी भी शामिल था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उक्त साथी ने ही युवक को बिल्डर से रंगदारी स्वरूप रुपए मांगने की सलाह दी थी।

पत्रकारों को जानकारी देते सिटी एसपी एस कार्तिक

क्या है मामला

9सितंबर को धातकीडीह निवासी मो. आरिफ के मोबाइल पर फोन आया था। फोन करने वाले ने एक लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। फोन करने वाले ने आरिफ को उनके बेटे को लेकर धमकी भी दी थी। इस संबंध में मो. आरिफ ने 12 सितंबर को बिष्टुपुर थाना में मोबाइल नंबर 9534266531 और 9835029573 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।