चैताली-रिजवान ने मांगा पेरोल
बिरसामुंडा केन्द्रीय कारा में बंद चैताली-रिजवान ने पेरोल मांगा। इस संबंध में दोनों ने काराधीक्षक दिलीप प्रधान को आवेदन भी दिया है। आवेदन में रिजवान ने कहा है कि उसकी मां का निधन हो गया है। इसलिए उनके चालीसवें पर पेरोल देने की कृपा की जाए। इस संबंध में काराधीक्षक ने डीसी को पत्र लिखकर एक प्रतिवेदन मांगा है। काराधीक्षक ने अपने पत्र में कहा है कि 26 जून 2014 को एसएसपी ने अपनी रिपोर्ट दी थी। जबकि एसओआर ने 10 अप्रैल को भेजी अपनी रिपोर्ट में रिजवान के मां की चालीसवें की बात लिखी थी। काराधीक्षक ने डीसी से स्पष्ट रिपोर्ट की मांग की है।