फैब स्टाइल वेबसाइट की हुई लांचिंग
जमशेदपुर | बेवसाइटपर मार्केटिंग करने से समय बचता है और सेलेक्शन करने का भी मौका मिलता है। इसलिए शहर में पहली बार रेडीमेड कपड़ा खरीदने के लिए बेवसाइट लांच की गई है। यह शहरवासियों के लिए के तोहफा है। यह बातें मंगलवार को साकची स्थित एक होटल में फैब स्टाइल (Fabstylz.in) वेबसाइट के लांचिंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विद्युतवरण महतो ने कहीं। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदजी प्रसाद और दिनेश कुमार ने भी संबोधित किया। बेवसाइट के मालिक सौरभ अग्रवाल ने बताया कि एक महीने तक किसी भी तरह की खरीदारी पर 10 प्रतिशत, 1500 रुपए की खरीदारी पर 20 प्रतिशत और 2000 रुपए की खरीदारी पर डिस्काउंट कार्ड दिया जाएगा। मौके पर रौनक जवानपुरिया, अमीश अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल आदि मौजूद थे।